पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटियाला. वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद हुई जोरदार बारिश के कारण किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। किसानों की खेतों में खड़ी गेहुं की फसल को काफी नुकसान हुआ है और बारिश और तेज हवा चलने से फसल खेतों में बिछ गई है।
ठंड बढ़ी
शनिवार पूरे दिन कभी तेज और कभी हल्की बारिश हुई। वहीं बारिश के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात से और शनिवार तक 15.9 एमएम बारिश हुई है। हालाकि देर शम हल्की धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं शनिवार सुबह के समय हल्के ओले भी गिरे।
फिर बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। जबकि हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। विभाग के मुताबिक 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा, हालांकि काले बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 8 से 15 दिन में यह एक बार फिर से भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचेगा।
किसानों की फसल को नुकसान
जिले में इस बार 2 लाख 35 हजार 800 हेक्टेयर गेहूं की बुआई हुई है, इसमें 11 और 12 मार्च को बारिश के चलते 3570 हेक्टेयर गेहूं की फसल खराब हो गई है। वहीं शुक्रवार और शनिवार की बारिश के चलते गेहूं की और फसल खराब होने की संभावना है। वहीं अभी डिपार्टमेंट डाटा तैयार करने में जुटा हुआ है। चीफ खेतीबाड़ी अफसर सुरजीत सिंह वालिया ने बताया कि जहां पर पानी ठहर जाता है और कनक गिर जाती है वहां की फसल खराब हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.