पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजिश में बाप-बेटे को गंडासा मारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अस्पताल में दाखिल सतनाम व मंदर सिंह।

बठिंडा|गांव अबलू में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवकों ने धारदार हथियारों से हमला करके युवक को गंभीर घायल कर दिया। युवक को बचाने के लिए बीच में आए युवक के पिता के सिर पर गंडासा मार कर उसे भी घायल कर दिया। घायलों को समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एम्बुलेंस टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल गांव अबलू के सतनाम सिंह ने बताया कि चार साल पहले गांव में एक झगड़े उसे नामजद किया गया था लेकिन अदालत ने सतनाम को केस में बरी कर दिया था। होली वाले दिन देर शाम को सतनाम जब बस से अपने गांव पहुंच कर घर जाने गला तो गांव के ही कुछ लोग डीजे लगा कर शराब पी रहे थे। सतनाम को आता देख सभी आग बबूला हो गए तथा पहले से अपने पास रखे गंडासों, लोहे की राड़ों से सतनाम सिंह पर जानलेवा हमला करके उसे लहुलुहान कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए सतनाम के पिता मंदर सिंह के सिर पर भी गंडासे का वार करके उसे गंभीर घायल कर दिया। किसी तरह गांव के अन्य लोगों ने सतनाम सिंह का बचाव किया। नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एम्बुलेंस टीम ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद भी उनके बयान दर्ज नहीं किए हैं। चौकी इंचार्ज का कहना था कि पुलिस ने बुधवार को बयान दर्ज कर लिए थे और कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...