चिट्टा व शराब की तस्करी करते दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
नशा तस्करी करती दो महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जब कि चार लोग फरार हो गए। सीअाईए स्टाफ के एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव पूहली में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पूहली के नहर पुल के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़े एक महिला और पुरुष को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान सीरा सिंह व महिला राज कौर वासी गांव पूहला के तौर पर हुई। आरोपियों ने मौके पर 34 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना संगत के एसआई गुरजंट सिंह ने भी नाकाबंदी के दौरान गांव जस्सी बागवाली के सूए पुल के पास से गांव कोटशमीर के रहने वाले स्वर्णजीत सिंह को गिरफ्तार कर 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना मौड़ के एसआई जंगीर सिंह ने स्थानीय मौड़ मंडी से गांव घुम्मन कलां के रहने वाले परमिंदर सिंह को एक ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर किया। थाना सदर रामपुरा के हवलदार केवल सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव जेठूके की रहने वाली महिला सुखजीत कौर के घर पर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की। इसके अलावा थाना नेहियांवाला के एएसआई बलजीत सिंह ने गांव जीदा के रहने वाले गोरा सिंह के घर पर रेड कर 30 लीटर लाहन और सात बोतल देसी शराब बरामद की गई। वहीं थाना कोटफत्ता के एएसआइ जगजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव माइसरखाना के रहने वाले आरोपी रछपाल सिंह के घर पर रेड कर 50 लीटर लाहन बरामद की गई।
इसी तरह थाना कोटफत्ता के एएसआइ परमजीत सिंह ने गांव माइसरखाना के रहने वाले कुलवंत सिंह के घर पर रेड कर 11 लीटर अवैध शराब व और 50 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपी कुलवंत सिंह पहले से ही फरार हो गया था। पुलिस ने बरामद शराब व लाहन को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं थाना कोटफत्ता के एएसआइ बलवंत सिंह ने गांव माइसरखाना के रहने वाले जगसीर सिंह के घर पर रेड कर 15 लीटर शराब बरामद की और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए।