पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूहला में फुटबाॅल टूर्नामेंट करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नथाना| गुरु नानक स्पोर्ट्स क्लब पूहला द्वारा गांव निवासियों की मदद से तीन दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट करवाया गया। गुंमटसर गुरुद्वारा साहिब के संचालक बाबा मनमोहन सिंह ने उद्घाटन किया। कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह जस बज्जोयाण और रूकपंदर सिंह कोटभाई ने विजेताओं को इनाम बांटे। मुकाबले में 32 टीमों ने भाग लिया। मुकाबले में पूहला की टीम ने ढुढीके से जीत हासिल की। भाईरुपा की टीम ने तीसरा और कोटला राइके की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।
खबरें और भी हैं...