पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यकाल में सहयोग के लिए पूर्व डिप्टी मेयर ने आभार जताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| नगर निगम में लगातार 10 साल तक डिप्टी मेयर पद पर रहकर अपने वार्ड व शहर के विकास में अहम योगदान देने वाली भाजपा नेत्री गुरविंदरपाल कौर मांगट ने अपने दूसरे कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी बठिंडा वासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी टीम के अलावा सभी प्रशासनिक व निगम अधिकारियों सहित सभी दलों के पार्षदों, शहरवासियों, वार्ड वोटरों के अलावा प्रेस से बहुत सहयोग मिला है जिसके बल पर वह अपने लोगों की उम्मीदों व वार्ड का विकास करवाने में सक्षम रही हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी शहर व समाजसेवा के कार्यों में जुटी रहेंगी। इस मौके पर उनके पति जेएस मांगट भी मौज्ूद थे।
खबरें और भी हैं...