गीता भवन में चल रही डिस्पेंसरी में मरीजों का मुफ्त चेकअप
बठिंडा| सद्भावना वेलफेयर सोसायटी की ओर से किला रोड पर स्थित गीता भवन में चलाई जा रही डिस्पेंसरी में मरीजों का डा. आरके मदान ने मुफ्त चेकअप किया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान सुभाष चंद्र अरोड़ा, सीनियर मेंबर सुधीर छाबड़ा के अलावा अन्य मेंबर मौजूद थे। प्रधान अराेड़ा ने बताया कि संस्था की ओर से इस महीने 78वीं बस यात्रा चिंतपूर्णी के लिए रवाना की जाएगी।