मछली पालन का मुफ्त सिखलाई कैंप 16 से
बठिंडा|मछली पालन विभाग की ओर से मुफ्त सिखलाई कैंप 16 से 20 मार्च तक लगाया जा रहा है। सहायक डायरेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि सिखलाई लेने के इच्छुक 16 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्य कार्यकारी अफसर मछली पालक विकास एजेंसी, मछली पुंग फार्म रायके कलां में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप लगाने का मकसद बेरोजगार नौजवानों व किसानों को सहायक धंधे के तौर पर मछली पालन अपनाकर उनके लिए रोजगार पैदा करना है।