मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप 15 को
बठिंडा| अमरीक सिंह रोड़ पर स्थित श्री अन्नपूर्णा वैष्णो माता मंदिर समिति की ओर से 15 मार्च दिन रविवार को पहला मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप सुबह 10 से 2 बजे तक मंदिर परिसर में लगाया जा रहा है। कैंप में दिल्ली हार्ट अस्पताल से माहिर डाक्टर आशीष कांसल, मनिंदर सिंह जौड़ा, अमृत सेठी, मनीश सोनी की टीम शामिल होंगे। कैंप में जनरल टैस्ट, शुगर टैस्ट, बीपी टैस्ट, ईसीजी टैस्ट व आंखों की बीमारियों से संबंधित माहिर डॉक्टरों द्वारा चेकअप किया जाएगा।