गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा का रिमांड 12 तक बढ़ा
गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा का रिमांड का 12 मार्च तक और बढ़ा दिया गया है। उसे सीआईए-2 संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर 5 मार्च को लेकर आई थी। जिसे अदालत ने 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। जिसे पुलिस ने सोमवार को रिमांड खत्म होने पर रामपुरा की अदालत में पेश किया यहां से अदालत ने गैंगस्टर काे 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि जुलाई 2018 में रामपुरा के पोल्ट्री फार्म संचालक हरदेव सिंह उर्फ गोगी जटाना की गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी दिन जटाणा के मर्डर की सुखप्रीत बुड्ढा ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के फेसबुक वाल से जिम्मेदारी ली थी। सीआईए 2 इंचार्ज तेजिंदर सिंह ने बताया कि बुड्ढा से अभी और पूछताछ करनी बाकी है इसलिए उसका अदालत से रिमांड मांगा था जो 12 मार्च तक बढ़ गया है।
मेडिकल के लिए अस्पताल लाई।