अकाल यूनिवर्सिटी में काेरोना वायरस संबंधी लેक्चर करवाया
तलवंडी साबो| अकाल यूनिवर्सिटी के रेड रिबन क्लब की तरफ से विद्यार्थियों को काेरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष लेक्चर करवाया गया। लेक्चर के लिए शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो से मेडिकल अफसर डाॅक्टर प्रभजोत कौर विशेष तौर पर शमूलियत की। अध्यक्षता यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार प्रो. स्वर्ण सिंह ने की। प्रोग्राम की शुरुआत में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. संदीप सिंह ने सबका स्वागत किया।