सहारा जन सेवा को 11000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की
सहारा जनसेवा को बेसहारा व सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार व लावारिस शवों के संस्कार तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाउस फैड वासी हरबंस सिंह सिद्धू ने सहारा अध्यक्ष विजय गोयल को 11000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरतमंदों पर खर्च की जाएगी।