जीओ गीता व कृष्ण कृपा सेवा समिति ने गौशाला में सेवा की
बठिंडा| हर महीने दूसरे रविवार को गौसेवा के तहत जीओ गीता व श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति परिवार के सदस्यों ने सिरकी बाजार स्थित श्री गौशाला में गौसेवा की। जीओ गीता प्रवक्ता एमआर जिंदल ने बताया की गौसेवा में भूषण देव सिंगला, मुकेश महेश्वरी, सतपाल मित्तल, जीसी गोयल, एमआर जिंदल, गिरधारी लाल, तरसेम बांसल, डा. जीवन सिंगला, केसी गुप्ता, सुदेश कुमार, प्रेम मेहता, सुषमा मित्तल, शशि सिंगला, आशा मित्तल व चन्दर कांता जिंदल आदि ने हिस्सा लिया।