गेस्ट फैकल्टी ने सरकार का पुतला फूंका, शहर में निकाला रोष मार्च
बठिंडा|सरकार के खिलाफ भर्ती प्रक्रिया को लेकर संघर्ष कर रहे सरकारी राजिंदरा कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी कक्षाओं का बायकाट करके कालेज गेट पर धरना लगाया। गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने शहर में रोष मार्च निकाला और मिनी सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। प्रो. हरमिंदर सिंह डिंपल, प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. हरिंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश के 48 सरकारी कॉलेजों में 1011 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों को तरस के आधार पर पक्का किया जाए। मुलाजिम विरोधी नीतियां वापस लेकर नियमों में संशोधन करके तमाम गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों को पक्का किया जाए। प्रो. रीटा अग्रवाल ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो वे तीखा संघर्ष करेंगे।