पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परीक्षा के दिनों में गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर बेमियादी हड़ताल पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परीक्षाओं के संवेदनशील दिनों में सरकारी राजिंदरा कॉलेज के तमाम गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर कक्षाओं का बायकाट करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बुधवार को 3 दिनों के बाद कॉलेज लगते ही प्रोफेसरों के कक्षाओं में नहीं पहुंचने से कॉलेज में छुट्टी का माहौल हो गया और विद्यार्थी अलग-अलग टोलियां में ग्राउंड लॉन घूमकर अपने घरों को चले गए। सेमेस्टर एग्जाम जनवरी के दूसरे सप्ताह तक चले जबकि बचे मार्च-अप्रैल महीने में सिलेबस कवर होना है और इसके बाद रिविजन शुरू होगी। कॉलेज में 22 रेगुलर व 10 पार्ट टाइम प्रोफेसर हैं जबकि 41 गेस्ट फेकल्टी सेवारत हैं। इन संवेदनशील दिनों में अधिकांश प्रोफेसरों के हड़ताल पर चले जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर्स संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर पंजाब के तमाम 48 सरकारी कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसी कड़ी में बठिंडा के सरकारी राजिंदरा कॉलेज में हड़ताल करके गेट के बाहर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। प्रो. हरमिंदर सिंह डिंपल, प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. गुलशनदीप, प्रो. अमरिंदर सिंह, प्रो. हुकम चंद, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. फलविंदर वर्मा, प्रो. जोगा सिंह, प्रो. धर्मजीत सिंह मान, प्रो. बख्शीश आजाद ने कहा कि उन्होंने उन दिनों में सरकारी कॉलेजों में सेवाएं देना शुरू किया, जबकि उस वक्त इतने नाममात्र वेतन पर सरकारी कॉलेज में नौकरी को तैयार नहीं था। पंजाब सरकार ने निर्धारित नियमों के आधार पर उन्हें सरकारी कॉलेजों में नौकरी पर रखा था और अब जब फायदा देने का मौका आया तो सरकार के अधिकारी उन्हें अयोग्य मान रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सहायक प्रोफेसरों की नौकरी को आंच आई तो वे सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे और सेवाएं सुरक्षित संबंधी नोटिफिकेशन जारी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई के नुकसान के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मांग उठाई कि पंजाब के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 1011 प्रोफेसरों की नौकरी को बिना शर्त सुरक्षित रखा जाए। धरने में प्रो. रीटा रानी, प्रो. सिकंदरजीत, प्रो. हरिंदर कुमार, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. कमलजीत सिंह, प्रो. राजपाल कौर, प्रो. हरदीप कौर, प्रो. रूबी बांसल आदि हाजिर रहे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर।
खबरें और भी हैं...