पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरतिन्दर सिंह मान बने नगर पंचायत तलवंडी साबो के प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलवंडी साबो| गुरप्रीत सिंह मानशाहिया की तरफ से बीते दिनों नगर पंचायत तलवंडी साबाे की अध्यक्षता से इस्तीफा देने उपरांत शुक्रवार प्रशासनिक अधिकारियों की हाजिरी में नगर पंचायत के कौंसलरों की तरफ से सर्वसम्मति से गुरतिंदर सिंह रिम्पी मान को नगर पंचायत का नया प्रधान चुन लिया गया। चयन उपरांत कांग्रेस के हलका सेवक खुशबाज सिंह जटाना ने नये चुने प्रधान को बधाई दी। नगर पंचायत दफ्तर में तहसीलदार तलवंडी साबो सुखराज सिंह ढिल्लों और ईओ तरुण कुमार के नेतृत्व में कौंसलरों की हुई मीटिंग में सर्वसम्मति के साथ गुरतिंदर सिंह रिम्पी मान को नगर पंचायत का नया प्रधान चुन लिया गया। जटाना ने अज़ीज़ खान को नगर पंचायत का नया उप-प्रधान एलानते कहा कि चाहे उप प्रधान बनाने संबंधी कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हुई परन्तु वही नगर पंचायत उप प्रधान होंगे।
खबरें और भी हैं...