पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्कों में लगाई जिम मशीनें कुछ ही दिनों में होने लगीं खस्ताहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न पार्कों में नगर निगम की ओर से लाखों रुपए खर्च करके जिम लगवाए गए जोकि थोड़े ही दिनों में खस्ता हाल होने से सवाल उठने लगे हैं। मॉडल टाउन, फेज-1 में दुर्गा मंदिर के पास वाले पार्क नंबर 23 में कुछ दिन पहले ही जिम की नयी मशीनें लगाई गई। इन मशीनों के पार्टस अलग होने लगे हैं। अब ऐसे में किसी के साथ भी कोई हादसा या कोई दुर्घटना घट-सकती है सवाल यह खड़ा होता है कि सिर्फ कुछ दिनों के बाद ही मशीनों का ये हाल हो रहा हो तो आगे चल कर इन मशीनों का क्या होगा, इन मशीनों में लगा सामान उच्च क्वालिटी का नहीं होने अथवा कोई अन्य वजह के कारण थोड़े दिनों में ही मशीनें कंडम होने लगी हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट संजीव गोयल ने किसी बड़े घपले की अशंका जताते हुए तुरंत कमेटी बना कर जांच करवाने की मांग उठाई है। वहीं तुरंत इन मशीनों को ठीक करवाया जाए तथा संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों पर बनती कार्यवाही की जाए।

पार्क में लगी जिम की टूटी मशीन।
खबरें और भी हैं...