श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारा करवाया
भुच्चो मंडी| वार्ड नंबर 1 के दशमेश नगर में स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में बाबा संजय गांधी के नेतृत्व में 29वां हवन यज्ञ व भंडारा करवाया गया। श्री बाला जी संकिर्तन मंडल के सदस्यों ने कीर्तन कर श्री बाला जी का गुणगान किया। बाबा संजय गांधी ने श्री बालाजी मेहंदीपुर मंदिर का नींव पत्थर रखा गया। उन्होंने बताया कि इलाके के श्रद्धालुओं के सहयोग से जल्द ही भव्य मंदिर की इमारत तैयार हो जाएगी।