पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर रंजिश में दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, 20 पर एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली वाले दिन गुंडागर्दी करते हुए दो दर्जन के करीब हथियारबंद युवकों ने काली माता मंदिर के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवकों पर गंडासे और राॅड से हमला किया। हमलावर दो युवकों को गंभीर घायल करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने 20 के करीब हमलावरों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। जिसमें पांच आरोपियों की पहचान हो गई है। बताया जाता है कि जिस समय आरोपी युवकों पर हमला कर रहे थे तो उस समय हमलावर मोबाइल से मारपीट का वीडियो भी बना रहे थे। सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर लाल सिंह बस्ती के रहने वाले बलदेव सिंह ने बताया कि बीती 10 मार्च होली वाले दिन उसका बेटा गुरप्रीत सिंह व उसका दोस्त भूपिंदर सिंह होली खेलने के लिए अपने दोस्त के घर जा रहे थे। माडल टाउन फेस वन के पास स्थित काली माता मंदिर के पासो भागू रोड का रहने वाला युवक राहुल अतवादी, सन्नी, उसका छोटे भाई, प्रताप नगर निवासी निकसेम, गुरु की नगरी निवासी राजदीप सिंह समेत 15 अज्ञात युवकों ने मिलकर उसके बेटे गुरप्रीत सिंह व उसके दोस्त भुपिंदर को बीच रास्ते में घेर लिया और उनको सड़क पर पीटा। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से दोनों के सिर फाड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा थाना कोतवाली पुलिस को गुरु नानक पूरा मोहल्ला की रहने वाली शालू प|ी कश्मीर सिंह ने बताया कि 10 मार्च होली वाले दिन उनके मोहल्ले गुरु नानक पूरा के रहना वाला रवि अपने साथियों के साथ उनके घर में दाखिल हुआ और उसकी और उसके पति कश्मीर सिंह से मारपीट की। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...