होली पर जमकर हुई हुल्लड़़बाजी, मारपीट मंे 15 लोग जख्मी
होली पर बाजारों में युवाओं ने जमकर हुड़दंगबाजी हुई। इस हुड़दंगबाजी में कई जगह झगड़ा भी हुआ। लड़ाई-झगड़े में जख्मी 15 लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पवन कुमार वासी मानसा रोड़ नजदीक कार एजेंसी ने बताया कि वह होली खेलने के बाद घर जा रहा था, अचानक पीछे से अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। लाल चंद वासी मुल्तानिया रोड़ ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर होली मनाने गया था। वहां पर कुछ लोगों ने उस पर बेवजह हमला किया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह दोस्तों के साथ हनुमान चौक पर खड़ा था, इस दौरान उस पर किसी ने रॉड से हमला कर दिया। कर्मवीर सिंह वासी अमरीक सिंह रोड़ ने बताया कि उसने रंग डालने से रोका तो उससे मारपीट की। जोगी नगर में किसी बात को लेकर कुछ लोगों की आपस में लड़ाई हो गई। अजीत रोड पर पुलिस ने युवाओं को काबू कर उनसे हथियार बरामद किए और सभी को थाने में बंद किया।
अजीत रोड पर हुड़दंग मचा रहे युवाओं को काबू करती पुलिस। मारपीट में घायल युवक।