मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाया होली पर्व
मंदिर प्रबंधक कमेटी मंदिर में पूजा अर्चना करके होली का पर्व मनाया।
बठिंडा। श्री दुर्गा मंदिर कमेटी प्रधान पुरशोत्तम शर्मा की अगुवाई में मंदिर परिसर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारियों व मेंबरों ने कमेटी मेंबर रोशन लाल का 65वां जन्मदिन मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी अशुराम द्वारा पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके कमेटी मेंबर मास्टर सत्यपाल शर्मा, सुरिंदर कपूर, निर्मल कुमार, राजिंदर कुमार आनंद, र|पाल शर्मा, बलविंदर सिंह उर्फ काका, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, दरबारा सिंह, सतीश कुमार जैन, धीरज कुमार,भोला राम,भगत राम, निरंजन चौहान,रेशम सिंह आदि उपस्थित थे।