अग्रवाल मारवाड़ी परिवार सभा का होली मिलन समारोह स्थगित
बठिंडा|अग्रवाल मारवाड़ी परिवार सभा की ओर से 10 मार्च को जीत पैलेस में किया जाने वाला होली मिलन फागोत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया। रविवार को एसएसडी मोतीराम कन्या महाविद्यालय में बुलाई आपात बैठक में प्रधान सुरेंदर सांवरिया ने बताया कि कोरोना वायरस के अंदेशे से जिला प्रशासन की ओर से विशाल जनसमूह वाले बड़े प्रोग्राम नहीं करने की हिदायतों पर गौर करते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया। महासचिव जगदीश गोयल ने बताया कि होलिका दहन पूजन सुबह 7 बजे सुदेश गर्ग परिवार की ओर से जबकि दहन शाम 6.30 बजे एसएसडी मोतीराम कन्या महाविद्यालय में किया जाएगा।