- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Talwandi Sabo News Housing Scheme Money Not Received For 4 Years Mother Died With Son Daughter Due To Roof Collapse In Rainy Season
4 साल से आवास योजना का पैसा नहीं मिला, बरसात में छत गिरने से बेटा-बेटी के साथ मां की मौत
मौड़ में पिछले दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश गांधी बस्ती में 4 साल से प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलने वाले वाले पैसे से घर बनाने का सपना देख रहे परिवार पर कहर बनकर टूटी। बरसात के कारण बस्ती क्षेत्र के मोहल्ले में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दबकर मौत हो गई।
मृतकों में मां, बेटी, पुत्र शामिल हैं। जिनकी पहचान विधवा मां सुनीता देवी (45), बेटी परमजीत /ममता (20), बेटा राकेश विक्की (19) के तौर पर हुई। छत गिरने की आवाज से मोहल्ला के लोग सहम गए। हादसे की सूचना
मिलते ही आस-पास के लोग उस घर में पहुंचे और राहत बचाव के काम में जुट गए। मोहल्ला निवासियों की मदद से मलबे के नीचे दबे व्यक्तियों को निकाल कर तलवंडी साबो अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृतक घोषित कर दिया। शहरवासियों ने बताया कि वीरवार रात लगभग 2 बजे बरसात हो रही थी तभी गांधी बस्ती के सुनीता देवी प|ी स्व. अमरजीत सिंह के मकान की छत अचानक गिर गई। जिस कारण घर में सो रहे परिवार के 3 लोगों की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। इससे पूरे गांव में शोक है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए मदद न मिलने से मृतक विधवा महिला परिवार सहित खंडहर मकान में रहने को विवश थी। मृतक के देवर जनक राज ने बताया कि खंडहर मकान में बरसात के मौसम में गुजारा कर रहे हैं, भाई अमरजीत सिंह की पिछले आठ महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, उसका परिवार भी लाचार अवस्था में इसी खंडहर मकान में रह रहा है, जनक राज ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया तो उसने सोचा था कि अब मकान बनने से उसके बच्चों पर नई छत का साया अवश्य मिल जाएगा। नक्शा पास कराकर फाइल दी तो उसके बाद आज तक किश्त नहीं आई।
आज तक नहीं मिली किश्त
मौड़ के वार्ड नंबर 9/10 के निवासी लक्की कुमार पुत्र अमरजीत ने बताया कि उसने एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पुराना मकान गिराकर नया बनवाने के लिए आवेदन किया था। एक वर्ष बीत गया लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ किश्त नहीं मिला।
कौंसिल में फंड की कमी
इस बारे में वार्ड नंबर 10 के पार्षद के पति भीम सैन से बात की तो उसने बताया कि करीब 20 लोगों का नाम लिस्ट में आया था। उसमे से मात्र 4-5 को पहली किश्त जारी कर दी गई। परंतु कौंसिल में फंड की कमी के कारण अन्य लोगों को पहली किश्त जारी नहीं की सकी है।
माैड़ मंडी में छत गिरने के कारण एक ही परिवार के तीन लाेगाें की माैत हाेने के बाद विलाप करते परिजन।