पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैं दिखाउंगा सरूप के कब्जे : जौहल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा नगर निगम के विकास कार्यों के दावों से चली राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई पार्टी के स्तर से हटकर कहीं न कहीं पर्सनल होती दिखाई दे रही है। शनिवार को शिअद की प्रेस कांफ्रेंस में शिअद के हलका इंचार्ज व पूर्व सीपीएस सरूप चंद सिंगला का विकास कार्यों पर दावों के साथ वित्तमंत्री आॅफिस के इंचार्ज व उनके साले जयजीत जौहल पर शहर में जमीनों पर कब्जे के अलावा दड्‌डा, सट्टा व अवैध लाटरी चलाने के आरोपों से होली के खुशनुमा माहौल में शहर की राजनीतिक गर्माती नजर आ रही है। रविवार को सरूप सिंगला ने भास्कर से बातचीत में कहा कि कांग्रेसी शहर में अवैध कामों व कब्जों को करवाने में जुटे हैं तथा सिस्टम संभालने वाले लोगों के इनके साथ मिलने से अमन कानून की व्यवस्था भंग हो चुकी हैं। सिंगला ने दावा किया कि उनके पांच साल के कार्यकाल में शहर में अवैध लाॅटरी व दुकानों पर कब्जे नहीं, बल्कि विकास हुआ है। वहीं जयजीत जौहल ने सरूप सिंगला के आरोपों के जवाब में आलेपन चैलेंज देते हुए कहा कि सरूप बठिंडा में उनके किए किसी एक कब्जे को भी साबित कर दें तो वह प्रेस लेकर वहां आएंगे, लेकिन अगर आरोप साबित नहीं कर सके तो वह सरूप सिंगला के किए अवैध कब्जों की लिस्ट थमाएंगे। पलटवार करते हुए जौहल ने कहा कि सट्टा लगाने वालों को जो व्यक्ति खुद छुड़वाता रहा हो, वह भला किसी पर क्या आरोप लगाएगा। जौहल ने कहा कि शनिवार की देखी एक वीडियो में सरूप मुझे शहर में अवैध बता रहे हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वह पाकिस्तानी नहीं हैं जो उनके दिए सीएए लाइसेंस से उन्हें नागरिकता मिलेगी।

कांग्रेसी अवैध लाॅटरी, सट्टा व करवा रहे कब्जे : सरूप

वित्तमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा शिअद : जयजीत

जयजीत जौहल ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि शनिवार की प्रेस कांफ्रेंस में सरूप सिंगला मात्र दो मिनट बोले और अधिकांश समय सिंगला व मेयर काम गिनाने की बजाए पन्ने पलटते रहे। त्रिवेणी ने शहर डुबो दिया, लेकिन सरूप लोगों व पार्षदों के विरोध को दरकिनार कर इसकी सराहना कर गए। जबकि सच्चाई यह है कि हाउस की मंजूरी बिना ही त्रिवेणी से एग्रीमेंट कर मोटा पैसा खाया गया। जौहल ने आरोप लगाया कि शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो में सरूप मुझे बठिंडा में अवैध करार दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि मैं हिंदुस्तानी हूं तथा बठिंडा में रहने को उनके सीएए लाइसेंस की मुझे कोई जरूरत नहीं है। जमीनों पर कब्जे व सट्टे आदि के आरोपों पर जयजीत जौहल ने सिंगला को ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि वह मुझे शहर में एक भी कब्जे वाली जगह दिखा दें तो मैं प्रेस साथ लेकर चलूंगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह प्रेस को उनके शहर में किए कथित कब्जों को दिखाएंगे। जौहल ने आरोप लगाया कि सट्टे के अड्डों पर इनके अपने आदमी ही काम में लगे हैं जिन्हें यह कभी सिफारिशें कर छुड़वाते रहे हैं। जयजीत जौहल ने कहा कि अकाली नेता सुखबीर बादल व बिक्रमजीत मजीठिया चुनाव में वोट के लिए आराेप लगा चुप हो गए। जौहल ने कहा कि मेरा नाम लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की छवि अकाली धूमिल करने का बेकार प्रयास कर रहे हैं। उलटा पिछले 10 साल में अकाली सरकार में अगर राजनीतिक द्वेष के केस निकलवाए जाएं तो अकालियों की असलियत सामने आ जाएगी।

असलियत सामने आने से चुनाव से भाग रहे कांग्रेसी : सरूप सिंगला

सरूप सिंगला ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में पिछले तीन साल में सरेआम लोगों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, दड्‌डा, सट्टा चल रहा है, तथा जिन लोगों को सिस्टम संभालना है, वह भी इनसे मिल गए हैं तथा अखबार रोजाना शहर की सच्चाई बयां कर रहे हैं तथा यह सब जयजीत जौहल जोजो की शह पर हो रहा है। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस अगर इतने बड़े काम शहर में कर चुकी है तो अब तक निगम चुनाव करवाने चाहिए थे, लेकिन असलियत सामने आने से चुनाव से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक रहते समय शहर में अवैध लाटरी का काम बंद रहने के साथ दुकानों पर कब्जे नहीं, बल्कि विकास हो रहा था। त्रिवेणी कंपनी से एग्रीमेंट में सिंगला ने कहा कि अगर कंपनी काम नहीं करती तो एग्रीमेंट रद्द करने में देरी क्यों हो रही है। त्रिवेणी ने मेन डिस्पोजल बाहर डाली है और तीन साल में कांग्रेस जमीन एक्वायर नहीं कर सकी है। अमरपुरा ओवरब्रिज व बस स्टैंड के प्रोजेक्ट तीन साल इसलिए रोककर रखे गए ताकि यह लोग इससे पैसा बना सकें। सिंगला ने आरोप लगाया कि निगम के अर्बन मिशन के पैसे ट्रस्ट को देने के बाद घपलेबाजी हुई तथा अब सड़कें बिखर चुकी हैं। सिंगला ने आरोप लगाया कि अपने चहेते एसडीओ से काम करवा यह मोटी घपलेबाजी कर रहे हैं। मानसून में बर्बादी के बाद कांग्रेस को लसाड़ा राइजिंग मेन जमीन एक्वायर करना याद आया। सिंगला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मनप्रीत बादल व जयजीत जौहल दोनों गांव जाते हैं, लेकिन अभी तक यह रास्ते में आते नन्हीं छांव चौक की दयनीय हालत सुधार नहीं सके।
खबरें और भी हैं...