पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल प्रेक्टिशनर्स की समस्याओं पर विचार नहीं किया तो आंदोलन होगा तेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब की जिला बठिंडा इकाई की बैठक धोबियाना रोड पर जिला प्रधान सेवा सिंह बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें डाक्टरों की तरफ से जिला व पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने के बावजूद परेशान किए जाने का विरोध जताया गया। वहीं सरकार व प्रशासन की तरफ से उनकी समस्याओं की तरफ जल्द ध्यान नहीं देने व मांगे पूरी नहीं करने की सूरत में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में जिले के सचिव डा. मनप्रीत सिंह बुर्ज ने बैठक की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान उन्होंने बैठक के एजेंडों के बारे में बताया और अपने विचार रखे। इसमें सभी ब्लाकों ने पिछले समय में किए गए लोक भलाई व संगठन हित के कार्यों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई व आगामी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रधान सेवा सिंह बराड़ ने पिछले दिनों महिला दिवस पर पटियाला में अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में निंदा की व संगठन की तरफ से उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ब्लाक तलवंडी के प्रधान ने बताया कि बैसाखी मेले में तलवंडी साबों ब्लाक की तरफ से संगतों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उनकी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...