पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों पर ध्यान न दें : डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| शहर में कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीज मिलने की अफवाह ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक को परेशान कर दिया। व्यक्ति के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल होने तक की सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि डीसी बठिंडा बी श्रीनिवासन ने इसे अफवाह करार देते हुए बताया कि व्यक्ति दिल्ली से बठिंडा व्यापार के सिलसिले में आया था। व्यक्ति में बुखार के लक्षण मिले तो वह सेहत विभाग की टीम से संपर्क किया। सेहत विभाग की टीम ने उसे निजी अस्पताल में चेकअप के लिए दाखिल करवाया। उनको सूचना मिली तो उन्होंने टीम भेजकर मामले की रिपोर्ट ली। रिपोर्ट में कोरोना वायरस के संदिग्ध होने जैसी कोई बात नहीं मिली, बाद में उसे वापस भेज दिया गया। वहीं सिविल अस्पताल के सूत्र बतातें हैं कि उक्त व्यक्ति अमेरिका से दिल्ली और दिल्ली से बठिंडा व्यापार के सिलसिले में आया था। अचानक बीमार होने पर सेहत विभाग ने उसे चेकअप व स्क्रीनिंग के लिए शहर के एक निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया। लेकिन चेकअप के बाद नार्मल बुखार होने के कारण उसे सेहत विभाग की निगरानी में वापस भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...