पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विकसित समाज की कल्पना महिला के विकास के बिना असंभव : जतिंदर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरदूलगढ़| महिला के विकास से बिना विकसित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती आज हम 21वीं सदी के आधुनिक युग में जब भी कही परिवार या समाज के विकास की बात करते हैं तो समय की मुख्य जरूरत है कि महिलाओं के प्रति हमारे समाज की मानसिकता बदलने की। हमारे देश में हर रोज महिलाओं की समानता के सेमिनार करवाए जाते हैं परंतु वास्तविकता में महिला का समाज में रुतबा ही नहीं बन पाया हैं। इन बातों का जिक्र मालवा ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके करवाए सेमिनार के दौरान संस्था के चेयरमैन जतिंदर सिंह सोढी ने कहे। सेमिनार में प्रो. जसपाल कौर ने आज के युग में महिलाओं की दशा अाैर अलग ढंग के साथ विचार पेश किए। प्रो. रक्षा रानी ने महिलाओं को आत्म विशवास, आत्मनिर्भर, आत्म सुरक्षा के नुक्ते सांझे किए।
खबरें और भी हैं...