पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीएसपीएल में प्रतियोगिताओं से बताया सुरक्षा का महत्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) में 49 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह धूम धाम से मनाया गया। इस पुरे सप्ताह सुरक्षा का महत्व समझाने के लिए कई कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । सभी श्रमिकों, व्यापार भागीदारों,स्टेज ऊर्जा ओर टीएसपीएल के प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। यह सुरक्षा अभियान सुरक्षा बैज वितरण एवं विकास शर्मा टीएसपीएल के सीईओ द्वारा संबोधित सेफ्टी टाउनहॉल के साथ शुरु हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन साहिल गोयल सहायक निदेशक फैक्ट्री भटिंडा द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य में सुरक्षा मॉडल (हेलमेट इंटरलॉक, कन्वेयर सेफ्टी इत्यादि) की प्रदर्शनी से लेकर औद्योगिक सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, मशीन की रखवाली, ऊंचाई पर काम करने ओर बिजली की सुरक्षा के महत्व पर जोर देने वाले नाटक प्रदर्शन किया गया। साहिल गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सुरक्षा प्रशिक्षण अक्सर होते रहना चाहिए, इससे कार्य पर्यावरण को 100 प्रतिशत सुरक्षित बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है। विकास शर्मा सीईओ ने कहा कि सुरक्षा हमारे व्यवसाय के लिए सर्वोच्च है, हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पंकज शर्मा ओ एंड एम हेड टीएसपीएल, खिरोड़ बारिक हेड एचआर टीएसपीएल, सुब्रत घोष स्टैग स्टेशन हेड , एस के सिन्हा हेड मेंटेनेंस स्टेग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विजेता सम्मानित किए।
खबरें और भी हैं...