ससुरालियों ने पत्नी को भेजने से किया इंकार, पति ने की आत्महत्या, 3 पर केस
पिछले एक साल से नाराज चल रही प|ी को मनाने के लिए अपने ससुराल गए पति को ससुराल वालों की अाेर से मिली जलालत से दुखी होकर पति ने खुद को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी प|ी, सास समेत तीन लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। बलदेव सिंह वासी ढिल्लो कालोनी बठिंडा ने थाना कैनाल कालोनी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसके लड़के जसवंत सिंह उम्र 38 साल की शादी किरनदीप कौर निवासी गांव नवां रोपाणा जिला मुक्तसर साहिब से हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा गया गया था। इसी बात से नाराज होकर जसवंत की प|ी किरनदीप कौर पिछले करीब एक साल से अपने मायके घर रह रही थी। बीती 9 मार्च को उसका बेटा जसवंत सिंह अपनी प|ी को मनाने तथा उसे लेने के लिए अपने ससुराल गांव गया था। लेकिन वहां पर ससुराल वालों ने जसवंत को बुरी तरह से जलील किया तथा अपनी लड़की को साथ भेजने से इंकार कर दिया। इसी बात से दुखी होकर जसवंत ने अपने घर आकर खुद को पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बलदेव सिंह के मुताबिक प|ी व ससुराल परिवार की जलालत से दुखी होकर उसके बेटे ने खुदकुशी की है। जिसके बाद पुलिस ने बलदेव सिंह के बयान पर जसवंत की प|ी किरनदीप कौर, सास लाजवंती प|ी सुभाष कुमार तथा बिहारी लाल निवासी श्री मुक्तसर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरु कर दी है।