पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • Rampura Phul News In The 15 Days Of District Administration The Strike Ended On The Assurance Of Resolving The Issue

जिला प्रशासन के 15 दिनों में मसले काे सुलझाने के अाश्वासन पर धरना समाप्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत मंडीकलां को पुन: ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर गांव के लोगों द्वारा सोमवार बाद दोपहर बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर लगाया जाम मंगलवार सायं जिला प्रशासन द्वारा पंद्रह दिन का समय मांगें जाने के बाद समाप्त कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों द्वारा पंद्रह दिनों में मामले का निपटारा न होने पर दोबारा संघर्ष शुरू करने की चेतावनी दी गई। वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत भंग कर नगर पंचायत बनाए जाने वाले ब्लाॅक रामपुरा के गांव मंडीकलां के लोग गत लंबे समय से मंडीकलां को दोबारा ग्राम पंचायत बनाने की मांग करते आ रहे हैं। मंगलवार सायं मौके पर एसडीएम बठिंडा तथा एसएसपी बठिंडा डॉ नानक सिंह द्वारा 25 मार्च तक का समय मांगें जाने पर प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया। धरने में शामिल भाकियू सिदुपूर के प्रांतीय अध्यक्ष जगदेव सिंह डाला, काका सिंह कोटड़ा, बलराज बाजा, नगर पंचायत मंडीकलां के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तथा गाँव के पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह ने कहा कि 25 मार्च तक मामले का समाधान न होने पर संघर्ष तेज किया जाऐगा।

खबरें और भी हैं...