पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागरूकता कार्यक्रम में कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| सेहत विभाग के सहयोग से बरनाला रोड़ पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेहत विभाग की ओर से बीसीसी कोआर्डिनेटर नरिंदर कुमार उपस्थित हुए। इस मौके उन्होंने उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण और सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस हवा से नहीं फैलता इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें और खांसी-जुकाम-बुखार के लक्षण दिखते ही नजदीक स्थित सिविल अस्पताल व सेहत केंद्रों पर माहिर डाक्टरों को दिखाएं तथा उनके निर्देशों का सख्ती से पालन करें। भीड़-भाड वाले स्थान पर न जाएं, घरेलू इलाज न करें। इस मौके उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी अवगत करवाया। इस मौके नेहरू युवा केंद्र के गुरशरण सिंह, रणबीर सिंह बराड़ अलावा अन्य यूथ क्लबों के पदाधिकारी व मेंबर उपस्थित हुए।
खबरें और भी हैं...