अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : सशक्तिकरण की मिसाल बनी महिलाओं को सम्मानित किया
बठिंडा|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को डायमंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बठिंडा की आवाज नारी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेष मेहमान पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला व नामवर पंजाबी लोकगायिका गुरमीत बावा ने अपनी काबलियत की बदौलत मुकाम हासिल करके महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी 11 महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं रूपिंदर बावा, रमन सेखों, ममता जैन, मीनाक्षी गुप्ता, सीमा गिरी, बीना गर्ग, जसविंदर राणो को वुमेन आॅफ बठिंडा अवार्ड से नवाजा गया।