पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में करण ने जीता सिल्वर मेडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तबिलिसी ओपन कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बठिंडा के करण सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पोजिशन हासिल करके अपनी सरजमीं बठिंडा पहुंचे खिलाड़ी का कराटे डू के कोच गौरव ने जोशीला स्वागत करते बताया कि तबिलिसी ओपन यूनिवर्सिटी स्टेडियम में 6 से 8 मार्च को करवाई चैंपियनशिप में सीरिया, दुबई, जोर्डन, इरान, अजरबैजान और भारत के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं पंजाब की ओर से सीनियर कैटेगरी में करण सिंह चौहान ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाते हुए सेकंड पोजिशन हासिल की।

तबिलिसी ओपन कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में बठिंडा के करण सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित करते आयोजक
खबरें और भी हैं...