पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनाथ आश्रम के निर्माण के लिए नींव रखी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिण्डा। अप्पू सोसायटी की ओर से अप्पू विद्यालय-2 में अनाथ बच्चों के लिए अनाथ आश्रम के निर्माण के लिए नींव रखी गई। अनाथ आश्रम की नींव रखने की रस्म छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा की गई। आश्रम निर्माण में दानी सज्जन रछपाल सिंह, रमेश कुमारर, अशोक कुमार कांसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, अमृतलाल, रणवीर सिह, एनके गोसाई, सूदेश सिंगला, सिमरदीप कौर, ऋषि दिनेश, आशू बांसल, इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार, विकास काटीया, प्रीतपाल रोमाणा व कर्नल मनीष आदि ने भरपूर सहयोग दिया। इस मौके अप्पू सोसायटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण ने बताया कि निर्माण करवाए जा रहे आश्रम में अनाथ बच्चे, भीख मांगने वाले तथा कचरा उठाने वाले बच्चों के रहने व पढ़ने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगो से अपील की है कि लोग इस कार्य में अधिक से अधिक सहयोग दें ताकि आश्रम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। अप्पू सोसायटी का प्रयास है कि शहर भीख मांगने व कचरा उठाने का कार्य करने वाले एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
खबरें और भी हैं...