बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज की निंदा
भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) ने पटियाला में पुलिस की तरफ से बेरोजगार अध्यापकों पर किये लाठीचार्ज की सख़्त निंदा की है। यूनियन के जिला प्रधान बलदेव सिंह भाईरूपा, ब्लाक नथाना के प्रधान बूटा सिंह तुंगवाली और जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने वादे के अनुसार हर घर नौकरी तो क्या देनी थी, पंजाब में अध्यापकों की हज़ारों असामियां खाली होने के बावजूद टैंट पास बेरोजगारों को भर्ती नहीं किया जा रहा। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी होने के कारण बच्चों की पढाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज करने वालों को सस्पेंड किया जाये, उनके खिलाफ केस दर्ज किये जायें और बेरोजगारों को जल्दी नौकरी दी जाये।