पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस लाइन में माॅक ड्रिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसी क्षेत्र में एकाएक कोरोना वायरस बड़ी तादाद में फैल जाए और उससे प्रशासन कैसे निपटेगा इसे लेकर शुक्रवार को माॅक ड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान सेहत विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व विभिन्न विभागों की टीम ने पुलिस लाइन के सभी क्वार्टरों को एकाएक सीज कर दिया व राहत कार्यों के लिए सभी विभागों को लगा दिया। इसमें प्रभावित लोगों को बाहर निकालने व उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर ले जाकर मेडिकल सुविधा देने जैसी गतिविधियां ड्रिल का हिस्सा रही। डीसी बठिंडा बी. श्रीनिवासन के आदेशों पर एडीसी सुखप्रीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में पुलिस लाइन में सेहत विभाग की तरफ से पुलिस के सहयोग के साथ माॅक ड्रिल करवाई गई।इस मौके पुलिस की तरफ से क्वार्टरों की पूरी तरह नाकाबंदी की गई। किसी को भी बाहर से अंदर और न ही अंदर से बाहर जाने दिया गया। इस मौके सेहत विभाग के अलावा फूड सप्लाई विभाग, वाटर सप्लाई और सेनिटेशन, लोकल बाडीज आदि विभागों की टीमें से तरफ से अपनी-अपनी कारगुजारी को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सुखप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि चाहे अभी तक इस वायरस से प्रभावित जिले के अंदर कोई भी मरीज नहीं पाया गया परन्तु फिर भी जिला प्रशासन और सेहत विभाग इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान स. सुखप्रीत सिंह सिद्धू ने यह भी कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पिछले 30 दिनों में चीन, साउथ कोरिया, जापान, ईरान, इटली, हांगकाँग, मकाऊ, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड नेपाल और सिंगापुर का दौरा करके आया है तो वह 14 दिन के लिए अपने घर में रहे। उसकी तरफ से किसी तरह के सफर और किसी समागम में शामिल होने से बचा जाए। वहीं सेहत विभाग के संपर्क में रहकर लगातार डाक्टरी सलाह अनुसार अपना चेकअप करवाया जाए। उन्होंने जिला निवासियों से अपील करते कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस वायरस सम्बन्धित लक्षणों बारे पता लगता है तो वह सिविल अस्पताल के 0164 -2212501 पर संपर्क कायम कर सकते हैं। इस मौके एस.पी. हेडक्वार्टर सुरिंद्रपाल सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. अनुपमा, एस.डी.एम. अमरिन्दर सिंह, तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़, हेल्थ अफसर डा. सुमित जिन्दल, जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर अतिंद्र कौर, जिला बाल सुरक्षा अफसर रवनीत कौर थे।

बठिंडा पुलिस लाइन में कोरोना वायरस को लेकर किए गए मॉक ड्रिल में मरीज का चेकअप व स्क्रीनिंग करते डाक्टर की टीम।
खबरें और भी हैं...