पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा फरीद कॉलेज में एलुमनी मीट कराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| बाबा फरीद कॉलेज में एलुमनी मीट करवाई गई जिसमें बीबीए, बीकॉम, बीकॉम प्रोफेशनल, बीए, एमए इंग्लिश, एमए पंजाबी, एमए हिसट्री, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए इकोनॉमिक्स, एमएससी ज्योग्राफी, एमकाम व बीएससी एटीएचएम के पुराने एलुमनी विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के मुखियाओं ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। एलुमनी मीट में पुराने विद्यार्थियों से कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा की और शख्सियत के विकास में कॉलेज के योगदान को सराहा। विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक गेम्स का प्रबंध किया जिसमें सभी रोमांचित हुए। एलुमनी विद्यार्थियों ने गेम्स, गीत, डांस व मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा के हुनर का प्रदर्शन किया। नतीजे के अनुसार गुरमीत धालीवाल को मिस एलुमनी 2020 व हरजिंदर सिंह को मिस्टर एलुमनी 2020 का खिताब दिया गया। मिस्टर अर्जुन पाल ने मिस्टर हैंडसम 2020 व सुखदीप कौर ने मिस चार्मिंग 2020 का खिताब हासिल किया जबकि गौरव को बेस्ट परफॉर्मर का खिताब मिला। प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कौड़ा ने पुराने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए।
खबरें और भी हैं...