महेश्वरी समाज ने मनाया होली पर्व
बठिंडा| महेश्वरी सभी की ओर से होली पर्व की खुशी में वीर कलोनी स्थित वीर भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी महेश्वरी परिवार उपस्थित हुए। उपस्थित होने वाले सभी परिवारों को गुलाल लगा कर स्वागत किया गया तथा होली की बधाईयां दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत महेश्वरी युवा संगठन द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गई। जिसके बाद सभी परिवारों ने भगवान महेश की वंदना की। महेश्वरी युवा संगठन तथा महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुशील मुंदड़ा, सचिव केके मालपाणी, कोषाध्यक्ष प्रवीण मिमाणी, संगठन मंत्री गोविंद डागा, उपाध्यक्ष हरीश लखोटिया, सह सचिव सुप्रीम कोठारी, सह कोषाध्यक्ष यशपाल बिहाणी, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश होलानी, जगदीश मंत्री, सोहन महेश्वरी, सोशल कमेटी चेयरमैन डा. राम नारायण महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कोठारी, राकेश होलानी, चिरंजी लाल लखोटिया, चंद्र प्रकाश काबरा, रमेश महेश्वरी, युवा संगठन के प्रधान सुमित चांडक, सचिव पुष्पक मंत्री, अंकुर मिमाणी, प्रवीण मुंदड़ा, मनीश महेश्वरी, महिला मंडल अध्यक्ष सविता होलानी, अंजू मालपाणी सचिव, पूनम राठी कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारत वर्षीय महिला संगठन ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।