मौड़ बम ब्लास्ट मामले की सुनवाई अब 27 को होगी
मौड़ मंडी |तीन साल पहले 31 जनवरी 2017 को मौड़ मंडी में हुए बम ब्लास्ट मामले की शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है। अदालत ने अब अगली सुनवाई 27 मार्च निर्धारित की है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर डीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई नई एसआईटी मौड़ बंब ब्लास्ट मामले की जांच कर रही है।