20 की पटियाला रैली संबंधी पीडब्ल्यूडी मुलाजिमों ने की मीटिंग
तलवंडी साबो| पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाॅप वर्कर्स यूनियन की मीटिंग लखवीर सिंह भागीवांदर की अध्यक्षता में हुई। मांग की गई कि सरकार मुलाजिमों की मांगें तुरंत मंजूर करे। हेेड आॅफिस पटियाला की तरफ से मुलाजिमों की मांगों के प्रति की गई टाल मटोल की नीति के खिलाफ पीडब्ल्यूडी फील्ड वर्कशाॅप वर्कर यूनियन की तरफ से डिप्टी डायरेेक्टर के खिलाफ पटियाला में 20 मार्च को रोष रैली की जाएगी।