भुच्चो से नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में लापता
भुच्चो मंडी| वार्ड नंबर 12 की नाबालिग लड़की संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। उक्त लड़की मजदूर परिवार के साथ संबंधित है। पड़ोसी विक्रम सिंह आरओ वाले ने बताया कि मुस्कान उम्र लगभग 13 वर्ष बेटी शाहबीर अपने घर से नमाज अता करने के लिए राम विलास बस्ती में स्थित मस्जिद की तरफ जा रही थी, जो रास्ते में से ही लापता हो गई। उन्होंने बताया कि लड़की दिमागी तौर पर थोड़ी साधारण थी। इस बारे पुलिस को सूचित कर दिया गया है, जो मामले की जांच कर रही है।