पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल में बंद कैदी से मिला मोबाइल फोन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| केंद्रीय जेल गोबिंदपुरा में बंद एक कैदी से फिर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सहायक काे केंद्रीय जेल बठिंडा की ओर से कैंट पुलिस काे भेजी कंपलेंट में बताया गया है कि बीते दिन जेल में सुरक्षा कर्मियों की ओर से चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जेल में बंद हवालाती अरविंदर सिंह वासी प्रताप नगर बठिंडा की तलाशी दौरान उसके कब्जे से एक छोटा मोबाइल समेत बैटरी बरामद हुआ। आरोपी के पास उक्त मोबाइल कैसे और किसने पहुंचाया इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
खबरें और भी हैं...