पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीसरे रविवार भी नगर निगम काे नहीं मिली संडे मार्केट के लिए शहर में जगह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| अमरीक सिंह रोड पर संडे मार्केट को हटाए जाने के बाद से तीसरे रविवार भी संडे मार्केट लगाने के लिए निगम कोई जगह ढूंढने में नाकाम रहा है। संतपुरा रोड पर मार्केट लगवाने की कोशिश में जहां रेलवे व आरपीएफ ने दखल दी वहीं सूरज गिरी मंदिर रोड पर भी अड्डा लगाने का विरोध किया गया, जिसमें सत्तासीन पार्टी के पार्षदों के अलावा भाजपा नेता भी विरोध करते नजर आए। ऐसे में लोग संडे मार्केट की आस में अपना सामान गठरियों में बांधकर वीर कालोनी में बैठे नजर आए। वहीं निगम टीम के अनुसार जैसे ही जगह बता दी जाएगी, लोगों को सिर्फ संडे के लिए वहां सेट कर दिया जाएगा। वहीं लाइनपार एरिया के पूर्व पार्षद विजय शर्मा से भी यह लोग मुलाकात करने पहुंचे तथा जगह दिलाने की अपील की। विजय शर्मा ने कहा कि अगर निगम अगले कुछ दिनों में उन्हें जगह नहीं देता तो वह लोग संघर्ष को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि संडे मार्केट के लिए माल रोड पर पार्किंग वाली जगह या सरकारी स्कूल का ग्राउंड पक्की जगह नहीं मिलने तक जारी किया जाए।
खबरें और भी हैं...