गुरु नानक काॅलेज के साइंस विभाग ने राष्ट्रीय सेमिनार करवाया
बुढलाडा| भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की ओर से गुरू नानक काॅलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से रिस्पांसिबल रिसर्च एंड इनोवेशन इन विज्ञान एंड टेक्नोलॉजी विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार करवाया गया। काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप सिंह बल्ल ने सेमिनार में पहुंचे विज्ञानियों विशेष वक्ताओं अाैर खोजार्थियों का स्वागत किया। रसायन विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो.बिक्रमजीत सिंह ने डॉ. अशोक कुमार मिलक प्रमुख रसायन विज्ञान विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, डॉ. राजीव शर्मा प्रमुख रसायन विज्ञान विभाग मोदी कालेज पटियाला, डॉ. सत्यसाची सेनापति स्कूल ऑफ हेल्थ विज्ञान सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा अाैर डॉ. गुलशन कुमार स्लायट लोंगोवाल का सेमिनार में पहुंचने धन्यवाद किया।