नेहरू युवा केंद्र ने जिला स्तरीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट करवाया
बालियांवाली| नेहरू युवा केंद्र बठिंडा और शहीद भगत युवक भलाई क्लब ने स.स.स स्कूल चुग्घे कलां में जिला स्तरीय टूर्नामेंट करवाया। वालीबाॅल में घग्गा की टीम ने पहला और चक्क दाने वाला की टीम दूसरे स्थान पर रही। नेशनल कबड्डी में भैनी बाहिया की टीम विजेता रही। रस्सा कशी का मुकाबला चुघे कलां की टीम ने जीता। इस मौके पर वालंटियर संदीप सिंह,ज्योति रानी,गुरप्रीत कौर क्लब मैंबर गगनदीप सिंह, मास्टर सुखजिंदर सिंह और अन्य मैंबर उपस्थित थे।