फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूटे डेढ़ लाख
सोमवार को गांव भुच्चो कलां के नजदीक गोबिंदपुरा रोड़ पर तीन अज्ञात लुटेरे तेज हथियार के बल पर एक फाइनांस कंपनी के एक मुलाजिम से लगभग 1.5 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। घटना का पता चलमे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कैंट के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया कि रमेश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सतपाल सिंह निवासी सेमा कलां इक्कोटास फाइनांस कंपनी बठिंडा में मुलाजिम है। आज जब वह पैसे एकत्रित कर गांव भुच्चो कलां से गोबिंदपुरा जा रहा था, तो तीन अज्ञात नौजवानों ने उससे तेज हथियार की नोक पर लगभग डेढ़ लाख रुपए छीन लिए और फऱार हो गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।