डीएवी कॉलेज में लगाया एक दिवसीय एनएसएस कैंप
बठिंडा|डीएवी कॉलेज के एनएसएस विभाग की ओर से एक दिवसीय कैंप लगाया गया। एनएसएस प्रोग्राम अफसर प्रो. सतीश ग्रोवर, प्रो. कुलदीप सिंह व डॉ. सुरिंदर कुमार सिंगला के नेतृत्व में लगाए कैंप में स्वच्छता अभियान के तहत 40 वालंटियरों ने कॉलेज का कोना-कोना साफ किया। वालंटियरों के लिए रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। प्रिंसिपल डॉ. संजीव शर्मा ने वालंटियरों को शाबाशी देते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य ही श्रम यानी हाथ से काम करके सेवा भाव विकसित करना है। कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. प्रवीण कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को अपने रोजाना जीवन में वातावरण को साफ-सुथरा रखने की प्रेरणा दी।