गांव तुंगवाली में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
भुच्चो मंडी| हलका भुच्चो मंडी के कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई के पुत्र रुपिंदर सिंह कोटभाई ने हलके के गांव तुंगवाली में चल रहे विकास कामों का जायजा लिया। गांव के सरपंच वकील सिंह, सरपंच वीरपाल कौर के पति सुखविंदर सिंह मान ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके गुरप्रीत सिंह देसू,हरपाल सिंह, चरनजीत सिंह, जगतार सिंह, मंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जगदेव सिंह आदि उपस्थित थे।