पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेतन नहीं मिलने के विराेध में पंचायत सचिवों की हड़ताल 11वें दिन में दाखिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगत ब्लाॅक के पंचायत सचिवों की तरफ से तनख्वाह न मिलने के कारण अनिश्चित समय के लिए शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल वीरवार काे 11वें दिन में दाखिल हो गई है और पंचायत समिति दफ्तर संगत के आगे लगाया गया धरना लगातार जारी है। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि कलम छोड़ हड़ताल को 11 दिन बीत जाने के बावजूद पंजाब सरकार की तरफ से तनख्वाह जारी करने का कोई संकेत नहीं दिया गया। उन्होंने कहा हड़ताल कारण पंचायतों के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और पंचायतों की अदायगियां रुक गई हैं। सरपंचों के उन्हें बार-बार फाेन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी देर उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल जाता उतनी देर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान कुलविंदर सिंह, जगदीश राय, हरप्रीत सिंह क्लर्क, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, गुरदास सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखवीर सिंह, राजेश कुमार आदि हाजिर थे।

रोष प्रदर्शन करते हुए संगत ब्लाॅक के पंचायत समिति कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...