राहगीर का मोबाइल छीनने वाला झपटमार गिरफ्तार
कपास मंडी के पास एक राहगीर से एक झपटमार मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ नेपाली वासी गुरु नानक पुरा मोहल्ला के तौर पर हुई है। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर हाजीर| बठिंडा के रहने वाले अर्पणदीप सिंह ने बताया कि चार मार्च को वह दाना मंडी से गुजर रहा था। इस दौरान गुरु नानक पुरा मोहल्ला के रहने वाले विशाल उर्फ नेपाली उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित अर्पणदीप सिंह की शिकायत पर आरोपित पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि ओर वारदातों को ट्रेस किया जा सके।