आटा-दाल कार्ड काटने के खिलाफ लोगों ने नगर पंचायत दफ्तर का किया घेराव
नथाना| सस्ता आटा-दाल के कार्ड काटे जाने के विरोध में शुक्रवार काे गांव लहरा मोहब्बत निवासियों ने इकट्ठे होकर नगर पंचायत दफ्तर का घेराव किया। लोगों ने बताया कि जब वह अनाज लेने गए तो उन्हें पता चला कि डाटा अपडेट कर दिया गया है और 500 के करीब कार्ड कट चुके हैं। वार्ड नंबर 5 के कौंसलर नछतर सिंह और वार्ड नंबर 9 के कौंसलर गुरदयाल कौर ने बताया कि कैप्टन सरकार गरीब लोगों को सहूलियतें देने की जगह छीन रही है। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि कार्ड काटे जाने में बारे उन्हें कुछ पता नहीं है।